Mi Account क्या है? – आज के समय में कई मोबाइल निर्माता कंपनी बाजार में उपलब्ध हैं जिनके बहुत ही अच्छे स्मार्टफोन बाजार में हैं। और इन सभी स्मार्टफोन में गूगल प्ले से हम कई सारी एप्लीकेशन को इनस्टॉल या डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे फ़ोन भी हैं जिनमें उनके खुद के सॉफ्टवेयर होते हैं और उनके ही सॉफ्टवेयर और अकाउंट से हम उस मोबाइल की सर्विसेज को उपयोग कर सकते हैं
और उसी से हम सारी एप्लीकेशन को Install कर सकते हैं जैसे एप्पल में एप्पल आईडी बनाना जरुरी होता है और Mi या रेडमी के फ़ोन में Mi Account। आपने आज तक कई प्रकार के अकाउंट के बारे में सुना होगा जैसे फेसबुक अकाउंट, बैंक अकाउंट, अमेज़न अकॉउंट इत्यादि। मतलब कई सारे अकाउंट।
अब आप ये सोच रहे होंगे आखिर ये Mi अकाउंट क्या है? और इसका क्या उपयोग है। तो अगर आप Xiaomi Redmi फ़ोन का उपयोग कर रहे हैं या यह फ़ोन लेने के बारे मैं सोच रहे हैं तो आपके लिए Mi अकाउंट के बारे में जानना जरुरी है। Mi अकाउंट Redmi के सभी फ़ोन के लिए जरुरी है। अब हम जानेंगे Mi अकाउंट के बारे में महत्वपूर्ण बातें और Mi से जुडी कई बातें।
Mi Account क्या है?
Mi अकाउंट एक ऐसी सर्विस है जो Xiaomi Redmi फ़ोन के सभी उपभोगताओं के लिए जरुरी है। Xiaomi फ़ोन के यूजर को इस फ़ोन में कई सारी सर्विसेज दी जाती हैं जैसे Phone Lock, Syncing Data With Mi Cloud, Mi गेम्स, Phone Finder Service, Mi थीम्स इत्यादि।
लेकिन इन सभी को उपयोग करने के लिए उपभोगता को Mi अकाउंट बनाना आवश्यक है। कहने का मतलब है जैसे गूगल प्ले स्टोर का उपयोग किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए होता है और इसके लिए गूगल अकाउंट Gmail बनाना जरुरी होता है। वैसे ही Xiaomi की सभी सर्विस को उपयोग करने के लिए Mi अकाउंट बनाना जरुरी है।
Xiaomi फ़ोन में बहुत से एप्लीकेशन तो पहले से ही मौजूद होते हैं एवं इन्हें बिना Mi अकाउंट के उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई नई एप्लीकेशन हमें इनस्टॉल करना है उनके लिए हमें Mi अकाउंट बनाना ही पड़ेगा।
Mi Account कैसे बनाये
अब यह तो समझ आ ही गया कि आखिर क्यों Mi अकाउंट को बनाने की जरुरत होती है। अब बात आती है कि आखिर कैसे Mi अकाउंट को बनाया जाये? Mi अकाउंट को बनाने के लिए कुछ स्टेप का पालन करना होता है:
Sign Up
सबसे पहले Xiaomi Redmi फ़ोन में Mi Store App को खोलिये या ओपन कीजिये। इसको ओपन करने के बाद आपको सबसे आखिरी में एक Account का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके Signup /Login पर क्लिक करिये।
Create Mi For Free
अब आपको Create Mi For Free का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करिए। और Signup पर क्लिक करके उस पर पूरी डिटेल भरकर Submit ऑप्शन पर क्लिक करिये।
Enter Country & Mobile Number
इस ऑप्शन पर उपभोगता को अपनी Country एवं Country कोड को Select करके अपना पूरा मोबाइल नंबर डालना है। और इसके बाद Next पर क्लिक करना है।
Enter Captcha Code
इसके बाद एक Captcha Code आएगा। उस नीचे दिए गए Captcha Code को बॉक्स में Enter करना है और फिर OK के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Enter Verification Code
इसके बाद आपने जो मोबाइल नंबर इसमें डाला था उसपर एक Verification Code आएगा उस कोड को दी गयी एक निर्धारित जगह पर डालना है। इसके बाद आपका अकाउंट वेरिफ़िएड हूँ जायेगा।
Enter Password
अब आपको एक box के अंदर 8-16 Digit का Password Enter करना होगा। ऐसा Password Enter करें जो आपको याद रहे। Password एंटर करने के बाद Finish वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
Account Created
इसके बाद आपके मोबाइल पर एक Message शो होगा जिसमें लिखा होगा Account Successfully Created।
ये तो हो गयी Mi Account Create करने की प्रक्रिया। अब हम देखेंगे कि अगर Mi Account Delete करना है तो इसके लिए क्या Steps होंगी।
Mi Account कैसे Delete करें
जैसे Mi Account Create करना आसान है वैसे ही Mi Account Delete करना भी आसान है। इसके लिए भी कुछ Steps होती हैं जो इस प्रकार हैं:
Visit on Link
सबसे पहले नीचे दी गयी Link पर Click करें।
Enter Username & password
अब यह Link खोलने के बाद आपको Sign in करना है इसपर आप Username और Password डालें। और Login करें।
Click On The Check Box
जैसे ही आप Login करेंगे वैसे ही आपके सामने एक Pop Up Open होगा। और इसके अंदर Account Delete करने का एक ऑप्शन होगा। Yes I Want To Permanently Delete My Mi Account का जो ऑप्शन होगा उसपर क्लिक करें। और Submit करें।
Click On Send Button
अब Verification भेजने के लिए Send Button पर Click करें।
Enter Verification Code
आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक Verification Code आएगा उस Verification Code को निर्धारित Box में डालकर Submit बटन पर क्लिक करें।
Delete account
इसके बाद आपके सामने Delete Account का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करें अब आपका Mi Account Permanently Delete हो जायेगा।
इस प्रक्रिया से आपका Mi Account Delete हो जायेगा।
Mi Account कैसे Reset करें
Mi Account को Reset करना बहुत ही आसान है। यदि आप अपने Mi account की डिटेल बदलना चाहते हैं जैसे Recovery Mail, Mobile Number, Name, Mi Account Password और Security Question इत्यादि, तो आसानी से ये Detail Reset कर सकते हैं। इसके लिए आपको Mi अकाउंट पर Visit करना है और वहाँ जाकर अपने अनुसार आप अपनी डिटेल बदल सकते हैं। इसके लिए आपके पास Verification Message आता है। और बिना फ़ोन Verification के किसी भी डिटेल को बदलना मुश्किल है इसलिए Mi अकाउंट से अपना Recovery Phone Number जरूर सेट करें।
Mi Account के फायदे
सभी स्मार्ट फ़ोन में एक बात आम है कि इनमें अगर आपको सारी सर्विसेज उपयोग करनी है तो उसके लिए Gmail अकाउंट होना अनिवार्य है। और ठीक इसी तरह Apple के फ़ोन में Apple आईडी होना चाहिए और Mi के फ़ोन में Mi Account आईडी होना जरुरी है। Mi Account के कई फायदे हैं। जैसे:
- Mi Account के साथ आप Xiaomi Mi के सभी सॉफ्टवेयर को एक ही अकाउंट से Access कर सकते है।
- Mi Account के साथ डिवाइस के डाटा को Sync करना बहुत सरल हो जाता है।
- Mi Account के साथ कई सारी सर्विस मिलती हैं जैसे Phone खो जाने पर Device Finder Service, Phone Lock, Data इक्कठा करने की Service, Themes और Cloud आदि।
ऐसे करें Mi Account Password को Reset
Mi Account Password को Reset करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है इसके लिए आपको कुछ Steps को फॉलो करना पड़ेगा जैसे:
- सबसे पहले आप account.xiaomi.com इस Link पर क्लिक करें। इस Link के द्वारा आप Mi Password Reset पेज पर पहुँच जायेंगे।
- अब आप ईमेल आईडी डालें और Captcha Verification करें और Submit पर क्लिक करें।
- अब दी हुई निर्धारित जगह पर अपना Mi Account से सम्बंधित मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी डालें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा उसे दी हुई निर्धारित जगह पर डालें और Submit करें।
- अब अगले पेज पर फिर से अपना Password डालें और उसे फिर से उसकी पुष्टि करें।
- ऐसे आपका Password Reset हो जायेगा।
डिवाइस से पुराने Mi Account को कैसे हटाएं
इसके लिए आप ये स्टेप्स अपनाएं:
- Settings Open करें
- Mi अकाउंट पर जायें।
- Account security पर जायें।
- Devices पर जायें।
- Other devices पर टैप करें।
- डिवाइस का choose करें जिसे आप अपने Mi-Account से हटाना चाहते हैं।
- Remove बटन पर टैप करें।
- अब password डालें और OK पर क्लिक करें।
- और आप सभी को All Set कर सकते हैं।
Mi पे से Mi Account का सम्बन्ध
अब आप सोच रहें होंगे कि यह क्या है? तो Mi के फ़ोन में Mi पे की सुविधा भी उपलब्ध है। और इसके लिए भी आपको Mi का उपभोगता होने की जरुरत है और इसके लिए Mi Account होना जरुरी है। अगर आप Mi यूजर हैं तो आपको Mi पे की जानकारी होना बहुत जरुरी है।
Mi पे क्या है?
बाकी बैंक अकाउंट की एप्लीकेशन की तरह Mi भी एक UPI पर आधारित एप्लीकेशन है। जिससे हम पैसों का आदान प्रदान कर सकते हैं यह बिल्कुल Google Pay, PhonePe और Paytm की तरह ही होता है। Mi पे में भी Mi यूजर को अपने बैंक अकाउंट से Mi पे को लिंक करना होता है। लिंक करने के बाद आप बहुत ही आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। Xiaomi ने अभी Mi पे को बढ़ाबा देने के लिए ICICI बैंक और PayU से साझेदारी की है। लेकिन अभी Mi पे की Paytm, PhonePe, या MobiKwik से तुलना नहीं कर सकते क्योंकि इसमें अभी खुद का Wallet नहीं है।
Mi पे की खासियत
Mi पे की खासियत यह है कि इसमें आप सभी छोटे से लेकर बड़े बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं। हालाँकि अभी Mi पे में क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं दी गयी है लेकिन बहुत ही जल्द इसमें वॉलेट और क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी होगी। Mi पे से आप मोबाइल रिचार्ज, अन्य बिल का भुगतान बहुत आसानी से कर सकते हैं और किसी UPI यूजर को Money Request भी भेज सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि अब आपको अपना बैंक अकाउंट Mi पे से Unlink करना है तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। UPI आईडी को modify भी कर सकते हैं एवं सभी प्रकार के QR कोड को Scan करके उससे पेमेंट किया जा सकता है।
Mi पे के साथ बैंक अकाउंट को कैसे जोड़ें
- अपना Mi का मोबाइल लें उसमें Mi पे एप्लीकेशन को खोलें।
- बैंक अकाउंट को ऐड करने वाले विकल्प को चुनें।
- माँगी गयी डिटेल को भरें।
- इसके बाद एक SMS वेरिफिकेशन आपके पास आएगा। उसके बाद आपका Mi पे Activate हो जायेगा।
- UPI पिन बनाने के लिए आपको अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड साथ में रखना होगा।
Mi पे से आप एक दिन में 1 लाख रुपये तक का आदान प्रदान कर सकते हैं। Mi पे के साथ आपके आईडी के आखिरी में @myicici होगा।
Mi पे केवल beta यूजर के लिए ही
Mi पे अभी केवल Beta उपभोगताओं के लिए ही उपलब्ध है। अगर आप चाहते हैं कि आप भी Mi पे को उपयोग करें तो उसके लिए आपको पहले MIUI Global Beta ROM का एक हिस्सा बनना पड़ेगा। इसके बाद Mi पे के Beta Testing के लिए आपको Google Form को भरना पड़ेगा। और इसके द्वारा Signup करना होगा।
Mi Account कि विशेषताएं
Mi Account ने कई सारी चीज़ों को आसान कर दिया है और Mi के स्मार्टफोन की रेंज भी मिडिल ही होती है जिसको साधारण व्यक्ति भी खरीद सकता है। Mi Account के द्वारा Mi के फ़ोन की सभी सर्विसेज को उपयोग करना सरल हो जाता है। और अगर आपको कोई नई एप्लीकेशन इनस्टॉल करना है और आप Mi यूजर हैं तो आपको Mi Account बनाना अनिवार्य है। और ऐसा नहीं है कि अगर आपने एक बार अकाउंट बना दिया तो यह Mi Account डिलीट नहीं किया जा सकता।
आप आसानी से Mi Account डिलीट और एडिट भी कर सकते हैं। इसके बारे में ऊपर जानकारी दी हुई है कि कैसे Mi Account बनाये और Delete करें। लेकिन इन सभी सुविधाओं का लाभ सिर्फ Mi यूजर ही ले सकते हैं। क्योंकि वो Mi स्मार्टफोन में Mi Account के द्वारा ही इसकी सर्विसेज उपयोग कर सकते हैं न कि अन्य किसी Mail Account से।
Mi के सभी स्मार्टफोन बहुत ही उम्दा है एवं इनकी क्वालिटी बहुत ही उम्दा होती है। साथ ही इनमें जो कैमरा दिया होता है उसकी क्वालिटी भी बहुत अच्छी होती है और इसी वजह से आज Mi के कई उपभोगता हैं। कम कीमत में इतनी अच्छी सुविधाएँ Mi के मोबाइल में लोगों को मिल रही हैं।
बस ये है कि इसकी सर्विस के लिए Mi Account बनाना अनिवार्य है जो कि बहुत सरल है। और यह सिर्फ एक बार की प्रक्रिया है इसके बाद आपको कुछ नहीं करना है आराम से आप इसकी सर्विसेज को उपयोग कर सकते हैं।
Read More
- USB का Full Form क्या होता है? ये कितने प्रकार के होते है!
- ATM का Full Form क्या होता है? – जानिए एटीएम के बारे मे!
- नई जीमेल अकाउंट कैसे बनाये? – जीमेल पर आईडी बनाने तरीका सीखे
- KYC का Full Form क्या होता है?
Mi Account ID.lnvalid username or password
Akash ji Forgot password par click karke naya password bana k log in kariye.
ya fir aapne abhi tak mi id nahi banaya hai to sabse phle id bana lijiye uske baad log in kariye. account banane ka process is post me bataya gya hai.
Unlock help
This device si loced ko Unlock police help