JioMart क्या है Registration करके Jio Mart Distributor कैसे बने

"देश की नई दुकान" जी हा अब आप JioMart मे अपनी किराने की दुकान को रजिस्टर करके इसका फायदा उठा सकते है!

JioMart क्या है? JioMart Distributor कैसे बने? – आज के समय में हम Online Shopping करते हैं और कई Website ऐसी हैं जो बहुत ही कम दामों में सामान देती हैं और आपको दुकान पर जाने की आवश्यकता भी नहीं होती। लेकिन Jio Mart ग्रोसरी के लिए Online सेवा देता है।

आज के समय में कई बहुत ही बड़ी E commerce Websites हैं साथ ही Big basket एवं ग्रोफर्स को Jio Mart सीधी टक्कर दे रहा है। वैसे आज हम देखेंगे कि JioMart क्या है? Distributor Registration कैसे करें।

JioMart क्या है? What Is Jio Mart In Hindi

jiomart distributor

JioMart एक प्रकार का Shopping पोर्टल है जिसके द्वारा ग्रोसरी को Online एवं Offline खरीदा जा सकता है। सामान की डिलीवरी सीधे आपके घर पर हो जाएगी एवं आपको दुकान पर जाकर सामान खरीदने की जरुरत नहीं होगी। आपके नजदीक में जो भी किराना स्टोर होगा जो Jio Mart में Distributor है वह आपका सामान डिलीवर कर सकता है।

JioMart के द्वारा घर बैठे सामान मंगवाएँ

वैसे अगर देखा जाये तो आज कल Ecommerce का ही समय है कोई भी नहीं चाहता कि वह घर से बाहर जाये और कोई भी सामान लेकर आये। या ये भी कहा जा सकता है कि लोगों के पास समय नहीं है सामान खरीदने के लिए जाने का। और ऐसे में Ecommerce ने लोगों को बहुत सहूलियत प्रदान की है।

अगर जिओ की बात की जाये तो काफी समय से जिओ Online-to-Offline e-commerce प्लेटफार्म बनाने के लिए तैयारी कर रहा था और अभी भी इसके ऊपर काम जारी है। अगर देश में देखा जाये तो कम से कम 15 हजार किराना store हैं। जिन्हें Digitalize किया जा चुका है।

वैसे तो जिओ के बारे में सब जानते ही हैं कि यह देश का बहुत बड़ा Telecom Sector भी है। तो हाई स्पीड नेटवर्क से ग्राहकों को जोड़कर उन तक किराना पहुंचाएगा। जिसके द्वारा ग्राहक घर बैठ कर ही Online किराना सामान आर्डर कर सकते हैं और किराना खरीद सकते हैं। इसमें Free Home Delivery की सुविधा ग्राहक को दी जाएगी।

अब किराना स्टोर्स को जोड़ेगा जिओ

जियो अब Jio Mart के द्वारा दुनिया भर के किराना स्टोर्स को जोड़ने का काम कर रहा है। इसके द्वारा ग्राहकों को उनका आर्डर किया गया सामान जल्दी से जल्दी उनके घर पर मिलेगा। इसलिए इन स्टोर्स पर एक मशीन लगाई जा रही है जिसका नाम है Point to Sale (POS)।

लगभग 30 लाख किराना स्टोर्स को Jio Mart से जोड़ा जायेगा। ऐसी उम्मीद है कि इस साल के अंत तक यह सुविधा पूर्ण रूप से उपलब्ध हो जाएगी। एवं लगभग 1 करोड़ से ज्यादा किराना स्टोर्स इसमें शामिल होंगे। POS के द्वारा Online एवं Offline दोनों ही तरह से कारोबारी होगी। यह एक Card Swipe Machine है।

JioMart के फायदे Benefits Of Jio Mart In Hindi

वैसे तो आप सभी e-commerce Websites के फायदे जानते ही हैं लेकिन JioMart के कई फायदे हैं क्योंकि यह एक बहुत बड़ा ग्रोसरी नेटवर्क होने जा रहा है। शुरुआत में जिओ यूजर को कई प्रकार की छूट भी दी जाएगी एवं Jio Mart ने अपनी सुविधाओं में कई प्रकार की चीज़ों को जोड़ा है जैसे:

  • इसमें कोई Minimum Order Value नहीं है।
  • Free Home Delivery की सुविधा दी गई है।
  • Return Without Any Terms and Condition की सुविधा दी गई है।
  • Express Delivery को भी इसमें महत्व दिया गया है।
  • इसमें 3000 तक की Saving भी होगी।
  • 50000 से भी ज्यादा ग्रोसरी Product इसमें उपलब्ध होंगे।
  • ग्राहक अपना सामान Online या Offline दोनों ही प्रकार से खरीद सकता है।

Jio ने Telecom के क्षेत्र में अपना एक वर्चस्व बना कर रखा है। आज देश में लगभग 90% लोग जिओ की SIM का प्रयोग कर रहे हैं। और जिओ ने कई अन्य Telecom कंपनियों को टक्कर दी है। तो आप इस बात का अंदाजा लगा ही सकते हैं कि JioMart अपने ग्राहकों को किस प्रकार से सुविधा प्रदान कर सकता है।

इस तकनीक से किराने का सामान खरीदने का तरीका ही बदल जायेगा। JioMart से ग्राहकों को किराने का सामान खरीदने के लिए किराने की दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे ग्राहकों के घर तक कुछ ही समय में सामान पहुँच जायेगा। बस आपको अपने मोबाइल में Jio Mart Application Install करना है उसके बाद आपको किराने की दूकान को Select करना है और सामान कार्ट में ऐड करना है कुछ ही समय में सामान सीधा आपके घर पहुँच जायेगा।

सामान का भुगतान आप Online या फिर कैश भी कर सकते हैं। यदि ग्राहक को कोई सामान पसंद नहीं आ रहा तो ग्राहक उस सामान को वापस भी कर सकता है। जिओ ने No Question Return Policy की सुविधा यहाँ दी है जिससे की ग्राहक को कोई परेशानी न हो।

अभी जैसा कि हम सभी जानते हैं कि Lockdown चल रहा है तो इस दौरान यह सुविधा मुंबई के कुछ क्षेत्रों में शुरू की गई है। JioMart ने अपना WhatsApp नंबर भी जरी किया है 88500 08000। इसके जरिये भी ग्राहक अपना किराना सामान आर्डर कर सकते हैं। अभी हाल फिलहाल Home Delivery प्रारंभ नहीं की गई हैं ग्राहक अपना सामान Jio Mart स्टोर्स से जाकर ले सकते हैं।

JioMart की Tagline

Jio Mart की Tagline “देश की नई दुकान” है। जिओ अपने ग्राहकों की उम्मीद पर खरा उतरे इसके लिए जिओ ऑपरेशन का ध्यान रखेगी जो भी इसकी Process में शामिल हैं। जैसे कि Logistic, Payment इत्यादि।

जिओ मार्ट का उद्देश्य

जब भी कोई कंपनी कोई भी नया Project शुरू करती है उसका कोई न कोई उद्देश्य जरुर होता है। JioMart शुरू करने के पीछे भी उद्देश्य अवश्य है। जिओ का उद्देश्य है कि वह अपने साथ देश की सभी किराने की दुकान को जोडें और ग्राहकों को सुविधाएँ प्रदान करें। Jio Mart में बहुत ही अच्छी सुविधाएँ दिए जाने वाली हैं जैसे Free Home Delivery वो भी कम से कम Order पर, बिना कोई सवाल Return Policy, Express Delivery इत्यादि।

JioMart Distributor क्यों बने?

ये जानने के पहले तो सबसे पहले यह जानना जरुरी है कि आप Jio Mart Distributor क्यों बने। इससे दुकानदार को कई प्रकार के फायदे होंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि Jio ने Telecom Market में एक Revolution ला दिया है। और अगर आप ऐसे में JioMart के Distributor बनते हैं तो आप भारत की बहुत बड़ी कंपनी के पार्टनर भी बन जायेंगे।

इसके साथ ही आपको High Commission भी प्राप्त होगा। इसके साथ ही आप High End Technology का भी हिस्सा बन जायेंगे। और Distributor को GST सम्बन्धी भी कई Discount मिलेंगे। इसलिए किराना दुकानदार Jio Mart Distributor बने।

Jio Mart Distributor के लिए जरुरी Documents

अगर कोई दुकानदार JioMart Distributor बनना चाहता है तो इसके लिए उसके पास नीचे बताये गए Documents जरुर होने चाहिए जैसे:

  • दो पासपोर्ट Size के Photograph।
  • Voter ID या फिर Aadhar Card की Photocopy।
  • Address Proof
  • Firm Certificate
  • PAN Card
  • GST Certificate

JioMart Distributor के लिए Apply करने वाले दुकानदार के पास ये सभी Document होना अनिवार्य है।

JioMart Distributor बनने का तरीका

Jio Mart Distributor बनने के लिए कुछ Norms हैं एवं कुछ डॉक्यूमेंट होना आनिवार्य हैं अगर आप उन सभी Norms को Fulfill करते हैं तो नीचे दी गई Steps का पालन करें।

  • सबसे पहले JioMart की Official Website पर जाएँ।
  • उसमें आपको I am Interested का Button दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • वहीं आपको अगला option मिलेगा जिसमें आपको अपनी personal डिटेल भरना होगी जैसे Name, Firm Name, Email, Address, City, Pin code एवं Mobile Number इत्यादि।
  • वहीं नीचे आपको एक Captcha भी दिखाई देगा। उसको Verify करके आपको आगे बढ़ना है।
  • इसके बाद आप Submit Button पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक मेसेज दिखाई देगा “Your Lead Created Successfully”, इसका मतलब है कि अपने Distributor के लिए Successfully Apply कर दिया है।

इस तरह से आप JioMart के Distributor बनने के लिए Registration कर सकते हैं।

JioMart के साथ Business करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें

अगर आप Jio Mart के साथ Business करना चाहते हैं तो कुछ चीज़ों का ध्यान जरूर रखें जैसे:

  • JioMart के साथ Business करने के लिए आपके पास उसके अनुसार Infrastructure होना चाहिए।
  • Interested Firm के पास उनका Finance भी होना जरुरी है।
  • Distributor के पास जरुरत की सभी Equity होना चाहिए।
  • Market में Distributor का अच्छा रिलेशनशिप भी Maintain होना चाहिए।
  • दूसरे Retailer के साथ भी Interested Firm का एक अच्छा Relationship Maintain होना जरुरी है।

अगर ये सभी चीज़ें Interested Firm के पास हैं तो Local Sales Team आकर Distributor को Approve कर देगी।

JioMart का Franchise Registration

ये तो सभी को समझ आ ही गया है कि JioMart बाजार में सभी ग्रोसरी एप्लीकेशन को Tough Competition देने वाला है। इस समय यह चर्चा है कि Jio Mart Amazon, FlipKart और Big basket को पीछे छोड़ देगा। Jio Mart ने वैसे तो इस Sector में Late Entry ली है।

लेकिन इसके Concept कमाल के हैं जो ग्राहकों और Distributor को अपनी और आकर्षित करने में सक्षम हैं। जैसा हमने बताया कि distributor बनने के लिए क्या करना होगा वही तरीका है Franchise Registration का। इन सभी बातों को ध्यान में रखे और आप Jio Mart के Franchise पार्टनर बन सकते हैं जिसके कई सारे फायदे हैं।

JioMart में List किये जाने वाले Product

JioMart शुरुआत में तो कई सारे Products को List करना चाहेगी जैसे घर में उपयोग होने वाला सभी सामान जैसे साबुन, Daily Staples, Shampoo इत्यादि। यह Competitor के लिए काफी बड़ी चुनौती है।

JioMart पर ग्राहकों को 3000 रूपये तक का फायदा

जी हाँ ग्राहकों को JioMart पर रजिस्टर करने और सामान खरीदने पर मिलेगा कम से कम 3000 रूपये तक का फायदा। वहीं रिटेलर्स को भी इसमें कई प्रकार के फायदे मिलेंगे। वैसे तो अभी मुंबई के कुछ ही क्षेत्रों में Jio Mart प्रारंभ हुआ है जिसमें कि अभी Home Delivery की Facility नहीं दी जा रही है।

लेकिन 2020 वर्ष के अंत तक यह पूर्ण रूप से तैयार हो जायेगा और देश की जनता इसका पूर्ण रूप से फायदा ले सकेगी। कई प्रकार के बेनिफिट्स ग्राहकों के लिए Jio Mart के द्वारा प्रदान किये जायेंगे। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को JioMart एप्लीकेशन को Install करना होगा।

Application इनस्टॉल करने के बाद आपसे Preregistration में कुछ प्रश्न पूछे जायेंगे उनका उत्तर आपको देना है या एक फॉर्म दिया जायेगा जिसे आपको Fill करना अनिवार्य होगा जैसे:

  • Name
  • Email
  • Mobile Number

जरुरी नहीं है कि आप इसमें जिओ का ही नंबर प्रयोग करें आप कोई भी Mobile Number Use कर सकते हैं।

JioMart में सामान को List करने की Popular Category

  • Health Drink and Beverages
  • Beauty and Hygiene
  • Snacks and Confectionery
  • Instant and Ready Food
  • Dairy, Bakery and Eggs
  • Cleaning and Household Care
  • Food grain, Oils and Masala
  • Mom and Baby

अभी हाल फिलहाल तो Jio Mart ने ये सभी Categories राखी गई हैं जिनकी हर घर में आवश्यकता होती है।

जिओ फेसबुक की Deal है क्या?

अभी लोगों के दिमाग में यह सवाल है कि क्या JioMart Facebook की Deal है? तो यह कहा जा सकता है पुर्णतः तो नहीं लेकिन Facebook ने इसका लगभग 9.99% Share खरीदा है। और इन शेयर्स की कीमत लाब्ग्भाग $5.7 Billion से भी अधिक बताई जा रही है। और ऐसा भी माना जा रहा है कि इन दोनों ही कंपनी की यह partnership आगे जाकर एक बड़ा रूप अवश्य लेंगी।

इसके साथ ही WhatsApp Pay एवं JioMoney भी एक साथ Merge होने वाली हैं। लेकिन Jio Mart ने इस तरह का प्लेटफार्म तैयार करके अन्य कंपनियों के सामने बहुत बड़ी चुनौती रख दी है। पहले से ही जिओ ने Telecom का Market अपने नाम कर रखा है।

अब ये एक और नया Project जो ग्रोसरी के Sector में भी अन्य Competitors को चुनौती देने के लिए तैयार है। विदेश की भी कई कंपनियाँ जिओ के सामने अपना हाथ बढ़ाएंगी वैसे उदहारण के तौर पर तो हम देख ही रहे हैं कि Facebook जैसी बड़ी कंपनी ने JioMart के हाथ आगे किया है।

Tips

हमे उम्मीद है JioMart क्या है? (What Is Jio Mart In Hindi) आपको समझ मे आ गया होगा वैसे देखा जाए तो यह देश के लिए भी बहुत सौभाग्य की बात है और आगे जाकर इसका फायदा देश की अर्थव्यवस्था को भी होगा। देश को लोगों को तो इसका फायदा मिलेगा ही साथ में देश की अर्थव्यस्था भी सुधरेगी। यह सच में Distributors के लिए भी फायदे का सौदा है। यह Project पूरे देश में जल्द ही शुरू होगा और पूरे जोरों से इसकी तैयारी चल रही है।

Read More

Mr. Samir HFT के Co-Author & Founder है इन्हे हमेशा से नयी चीजे सिखना और उसे लोगो के साथ शेयर करना पसंद है. अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here