Amazon Prime Web Series List 2022 – आज के समय मे बहुत से लोगो को TV shows और movies watch करना अधिक पसंद नही आ रहा है। क्योंकि उन में कुछ भी अलग तरह की story उनको देखने को नही मिल रही है। ऐसे में हम आज बात करेंगे एक ऐसे platform के बारे में जहाँ पर आप किसी भी प्रकार की movie और web series online देख सकते है।
Amazon prime video यह online streaming platform है जहाँ पर इनके अपने original contents के साथ साथ अन्य platforms के भी contents online watch करने को मिल जाते है। आपको amazon prime videos पर किसी भी तरह की web series या movies watch करने के लिए इसका subscription pack लेना होगा।
जो कि monthly और yearly दोनों तरह के है। मैं आपको यही suggest करुँगा कि आप yearly pack ले, जो कि सिर्फ 999₹ का है। और आपको इसमें amazon prime video के साथ prime music भी free में मिलता है। यहाँ पर कुछ बहुत ही popular Amazon Prime Web Series मौजूद है जो कि लोगो के द्वारा काफी पसंद भी किए गए है।
तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही popular amazon prime videos के Amazon Prime Web Series के बारे में बताते है। जिसको आप अपने free time में ज़रूर देखिएगा।
10 Best Amazon Prime Web Series
The Family Man Web Series
The family man यह web series आपको बहुत पसंद आने वाली है। इसमे आपको बहुत सी अलग चीज़े देखने को मिलती है। इसकी story कुछ इस तरह की है कि इसमें एक agent होता है जो कि देश की internal security पर अपनी नज़र रखता है। और इसके बारे में उसकी family को कुछ भी जानकारी नही होती है। family members को सिर्फ यह पता होता है कि वह किसी सरकारी दफ्तर में काम करता है।
तो इसमें एक संगठन होता है जो कि आतंकवाद से ज़ुरा होता है। और वो लोग दिल्ली शहर मे किसी factory में ज़हरीली गैस लीक करके लोगो को मारना चाहते है। तो agent उन्ही के बारे में investigation करता है और सभी चीज़ों के बारे में पता लगता है। इसमे आपको love, family drama, action, suspense सब कुछ देखने को मिलता है। जो कि आपको बहुत पसंद आने वाला है।
Mirzapur Web Series
Mirzapur amazon prime की सबसे सफल best Amazon Prime Web Series में से एक है। यह web series अधिकतर लोगों बहुत पसंद आयी है। इसकी कहानी शुरू होती है mirzapur में होने वाले illegal कामों से, इस जगह पर एक family का राज़ होता है और उनके खिलाफ वहाँ कोई भी आवाज़ नही उठता है। वही एक वकील होता है जो कि उस पर case कर देता है। जिसकी वजह से वह अपने गुंडो को वकील के घर भेजता है और धमकी दिलवाता है कि case वापिस ले ले नही तो पूरी family को मार दिया जाएगा।
लेकिन इन्ही सब चीज़ों के बीच वकील के दोनों बेटे उसी के गैंग को join कर लेते है। और उन्ही के गलत कामों को आगे अपने ideas के अनुसार बढ़ाते है। जिससे खुश होकर ठाकुर उनको अपने अन्य दूसरे तरह के कामों को भी manage करने की ज़िम्मेदारी दे देता है। तथा आगे किस तरह की चीज़ें उनके साथ होती है। यह आप इस web series में देख सकते है। इसमें आपको drama, action और suspense खूब देखने को मिलता है.
Pataal Lok Web Series
यह web series अभी फिलहाल में ही release हुई है और विवादों में भी घिर चुकी है। हालांकि इसके बावजूद इसको बहुत पसंद भी किया जा रहा है। इस web series की story कुछ इस तरह शुरू होती है कि एक बहुत ही बड़ा news चैनल का मालिक और anchor होता है, जो कि देश मे हो रहे गतिविधियों पर सच्चाई से नज़र रखता है और सभी को उसके बारे में बताता है।
जिसके कारण उसको जान से मारने की धमकी भी कई लोगो के द्वारा दी जाती है। लेकिन इसमें कुछ ऐसे गुंडे है, जो कि एक व्यक्ति का murder कर देते है। जिसकी जांच एक police officer करता है और उसको इन सब चीज़ों के पीछे बहुत से बड़े बड़े लोगो के हाथ के होने का पता लगता है। जिसके चलते बाद में उसको case से हटा दिया जाता है और case CBI को सौप दी जाती है।
जिसके बाद वो लोग सभी सबूत को मिटाने लगते है और कातिलों को hero के रूप में दिखने लगते है। लेकिन इसके बाद कैसे इसमे सभी चीज़ों की पोल एक एक करके खुलती है। ये आप इस web series में देख सकते है। इसमे आपको crime, suspense, drama और action खूब देखने को मिलेगा।
Made in Heaven Amazon Prime Web Series
यह web series दूसरे web series से बहुत हट कर है। इसमे आपको तरह तरह की शादी के function देखने को मिलेगा और उन से जुड़ी problems के बारे में भी पता लगेगा। इस web series की story कुछ इस प्रकार है कि एक wedding planner company होती है। जिसका नाम made in heaven होता है। और ये लोग सभी प्रकार की शादियो को करवाते है। चाहे वो छोटे clients की हो या फिर बड़े clients की, इस company के दो boss होते है जो कि एक लड़का और एक लड़की है।
जो लड़का होता है वो gay होता है और समाज के डर से खुद को छुपा कर रखता है। वही जो लड़की होती हैं वह एक Business Man की wife होती है। जो कि उसको बिल्कुल भी serious भी लेता है। इसमे आपको हर एक episode के नए नए marriages देखने को मिलेगा और उन के साथ क्या क्या problems होती है। यह भी आपको इसमे देखने को मिलेगा।
The Purge Web Series
यह web series किसी horror movie से कम नही है। अगर आप ने the purge movie देख रखी है तो आपको पता ही होगा को उस movie में क्या होता है। इसकी story भी कुछ ऐसे ही है। इसमें होता ऐसा है कि जो भी लोग यहाँ रह रहे होते है। उन सब को एक रात के लिए छूट दे दी जाती है कि अगर किसी से भी उनकी दुश्मनी है तो वो उसको मार सकते है या उसके साथ कुछ भी कर सकते है। ऐसे में लोग कैसे एक दूसरे के दुश्मन बन जाते है और कुछ लोग कैसे लोगो को बे रहमी से मारते है। इसके बारे में इसमे दिखाया गया है।
Lakhon Me Ek Web Series
यह web series काफी लोगो के द्वारा बहुत पसंद की गई है। जब आप इस best Amazon Prime Web Series को देखेंगे तब इसकी story आप को बहुत पसंद आने वाली है। इसमें एक बच्चे की journey को दिखाया गया है कि कैसे उस पर पढ़ाई का दबाव होता है। और कैसे वो उन सब चीज़ों से deal करता है।
यह आपको इसमे देखने को मिलेगा। अगर मै इसकी story के बारे में बात करू, तो इसमे दिखाया गया है कि एक middle class family के parents को अपने बच्चे की भविष्य की कितनी चिंता होती है। और वो लोग अपने बच्चे के ऊपर किसी भी चीज़ को लेकर कितना दबाब बनाते है और बच्चों के मन के उपर उसका कितना गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके बारे में इसमे दिखाया गया है। इसमे आपको suspense, drama खूब देखने को मिलेगा।
Inside Edge Web Series
यह Amazon Prime Web Series की पहली action, thrilling web series थी जो कि 2017 की release की गई थी। इसकी story बहुत ही खाश है। इसमें दिखाया गया है cricket match में होने वाले batting के ऊपर, कैसे match की fixing होती है। और कैसे cricket players को बड़ी बड़ी match fixing में शामिल कर लिया जाता है। ताकि उसके पीछे के लोग match fixing से खूब पैसा कमा सके। इसमे आपको बहुत सारा action, drama और suspense देखने को मिलेगा। जो कि आपको खूब पसंद आने वाला है।
Breathe Web Series
यह web series आपके दिमाग को हिला कर रख देने वाली है। इसकी story बहुत ही different और action से भरी हुई है। इसमे एक पिता होता है जो कि अपने बच्चे को मुसीबत से बचने के लिए सभी तरह के काम करता है। ताकि उसका बच्चा सुरक्षित हो जाए। इसमे आप देखेंगे कि कैसे एक पिता एक आम शरीफ इंसान से एक monster में convert हो जाता है। इसमे आपको drama के साथ साथ खूब action और suspense भी देखने को मिलेगा।
The Boys Web Series
अगर आप super heroes वाली movies देखने के शौकीन है। तो आपको ये web series बहुत पसंद आने वाली है। क्योंकि इसमे आपको seven super hero’s देखने को मिलेंगे, जो कि कैसे अलग अलग तरीके से लोगो से बचाते है और उनको बनने के पीछे क्या मकसद होता है। यह भी इसमे आपको देखने को मिलेगा। इसमे आपको बहुत सारा action और suspense देखने को मिलेगा। जो के आपको बहुत पसंद आएगा।
Four More Shots Please Web Series
इस web series का 2nd season 2019 में release किया गया है। और इसकी story भी पहले season की तरह feminism के ऊपर based है। इसकी story कुछ ऐसी है कि इसमे चार लड़कियाँ होती है, जो कि society के बनाए नियम कानून को बिल्कुल नही मानती है और अपनी जिंदगी को खुल कर जीना चाहती है। तथा कुछ तो लड़को से केवल बेहतर साबित करने में लगी रहती है।
season 2 की story कुछ ऐसी है कि इसमें एक gym trainer होती है, जो कि bisexual होती है और किसी के साथ भी relationship बना सकती है चाहे वो लड़का हो या लड़की उसको इस बात से कोई मतलब नही होता है। वही दूसरी लड़की single mother होती है और पेशे से वकील भी होती है। तथा इसको शादी नाम से ही चिढ़ होती है और वो लड़को से हमेशा दूर ही रहती है।
तीसरी लड़की कुछ confuse होती है और वो भी किसी के साथ relationship बना सकती है। तथा चौथी लड़की एक अमीर घर से होती है जो कि अपने मोटापे से परेशान रहती है। और weight lose करने में लगी रहती है। ताकि उनकी शादी हो जाए। इसमे आपको love और lust का mixture देखने को मिलेगा और खूब सारा drama भी देखने को मिलता है।
Tips
दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको कुछ best Amazon Prime Web Series के बारे में बताने की कोशिश की हैं। जो कि लोगो के द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है। यदि आप web series देखने के शौकीन है तो ये सभी Amazon Prime Web Series आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है। इन web series में आपको drama, action, suspense और thriller खूब देखने को मिलेगा। और इनकी story भी बहुत अच्छी है। जो कि आपको बिल्कुल भी निराश नही करेगी।
अगर आप लोगो को यह जानकारी पसंद आई है तो आप इसको अपने family और friends के साथ ज़रूर शेयर करे। ताकि वो लोग भी अपने खाली समय मे इन web shows को देख कर enjoy कर सके।
Read More
- Best Action Movies Watch Online On Internet
- Best Suspense Movies Watch Online On Internet
- Best Horror Movies Watch Online On Netflix And Amazon
- Best Mystery Movies Watch Online On Netflix And Amazon Prime